रायबरेली: गुरबक्श गंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपितों को दो सड़का के पास से किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले गैर जनपद के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाने में दर्ज मुकदमा में पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियुक्तों विक्की और रूप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।