बहराइच: नगरौर के पास ड्यूटी से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की हुई मौत
बहराइच के कोतवाली देहात के गोंडा रोड पर टाटा मार्का ईंट भट्ठा नगरौर के पास एक सड़क दुर्घटना में यातायात में तैनात पीआरडी जवान प्रदीप कुमार तिवारी की मौत हो गई। प्रदीप कुमार तिवारी जो श्यामपुर नदौना कोतवाली देहात की यातायात पुलिस में तैनाती थी। वह ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।