दानगढ़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में जेके सीमेंट फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत हो गई। 27 वर्षीय संदीप कासिमपुर स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात्रि दानगढ़ के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा उनको JN मेडिकल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया।