राघोगढ़: आवन में आईपीएल सट्टा खिलाते दो लोग राघोगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए, ₹23 लाख का ट्रांजैक्शन मिला, 8 पर FIR
राघोगढ़ थाना के आवन गांव में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 4 मई को SDOP ने बताया, बीती रात को सूचना पर आवन गांव में कमलेश साहू और साढ़ा कॉलोनी हाईवे ब्रिज के नीचे शक्ति जाटव को गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल में 23 लाख का ट्रांजैक्शन मिला, आठ लोगों का गैंग मिला है। मामला दर्ज कर पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए तलाशी जारी है।