तुरकौलिया: कपरसंडी में नदी किनारे मधुमालती रेता में खुलेआम चल रही शराब भठ्ठी, प्रतिदिन सैकड़ों लीटर चुलाई शराब बनाई जाती है
कपरसंडी में नदी किनारे मधुमालती रेता में खुलेआम शराब भठ्ठी चल रहा है,जहां प्रतिदिन सैकड़ो लीटर चुलाई शराब बनाया जाता है। पब्लिक एप्प की टीम जब सोमवार शाम 5 बजे निरीक्षण के लिए गई, तो तस्कर बाल्टी से नदी का पानी भर रहा था। आस पास के लोगो ने बताया कि रात भर शराब बनाया जाता है। वही सूरज निकलने से पहले बंजरिया व सुगौली के अलग अलग क्षेत्रो में आपूर्ति की जाती है।