तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर सहित 3 लोगों को 112 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया, एक भागने में सफल रहा
तुरकौलिया पुलिस सोमवार को एक तस्कर सहित 3 लोगो को 112 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार की। जिसमे एक तस्कर,एक शराबी व एक वारंटी है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सोमवार 4 बजे बताया कि तस्कर मुन्नीलाल सहनी को 12 लीटर चुलाई शराब,एक शराबी अनिल राम व एक वारंटी दुलारचंद साह को गिरफ्तार किया गया। फरार तस्कर मुनी माझी के घर से सौ लीटर चुलाई शराब बरामद।