बिंदकी: महरहा गांव के समीप ट्राले की टक्कर से 8 वर्ष की बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को बनाया बंधक और लगाया जाम
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के महरहा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम 7:30 बजे ट्राला ट्रक की टक्कर से गोरेलाल सोनकर की 8 वर्षीय पुत्री परी देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्राला ट्रक ने एक ई रिक्शा तथा एक पिकअप गाड़ी में भी टक्कर मारा। ग्रामीणों ने दौड़कर ट्राला चालक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पीटा। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।