एकमा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Ekma, Saran | May 21, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर माने ढाला के समीप गुरुवार को ट्रेन से गिरकर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। एस आई संजय कुमार ने बताया कि मृतक सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की जींस पहना हुआ था। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।