बिछिया: अंजनिया में वन कर्मचारियों को साइबर ठगी से बचाव के दिए गए टिप्स!
शनिवार 4 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे बिछिया विकासखंड के वन परिक्षेत्र जगमंडल अंजनियां में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। अंजनिया चौकी के एएसआई राजेश सराठे से कार्यक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों तथा उनसे बचने के प्रभावी उपाय बताए गए।