पीलीभीत: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में बरामदे में सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचने के मामले में मुकदमा दर्ज
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 16 मार्च रात करीब 11:00 बजे वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान जोधा पुत्र राम किशोर उसके घर में घुस आया और महिला को बुरी नीयत से दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर उसका पति जाग गया। इस पर आरोपी युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।