पिंड्रा: फूलपुर में नाबालिक अपहरण मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गईं
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोमती जॉन पुलिस के अनुसार मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खालिस पुरुष के पास आरोपी को दबोच लिया गया जिसकी पहचान आसिफ उम्र 19 के रूप में हुई।