नबीनगर: शोभेखाप सोन दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब बरामद
नवीनगर के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम शोभेखाप स्थित सोन दियारा क्षेत्र से 50 लीटर महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद