बेरीनाग: बेरीनाग में नशे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में केस
बेरीनाग पुलिस ने 22 वर्षीय युवक हरपाल सिंह को सेराघाट क्षेत्र से 1.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस तस्करी के बड़े नेटवर्क की भी तलाश कर रही है।