महोबा: बुड़ेरा गांव में महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर मिली धमकी; एसपी से न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 महिला की निजी जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन मिट्टी डालकर जमीन हड़पने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। राजस्व जांच के बाद भी आरोपी नहीं माने। दहशत में जी रही महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।