बाह: पिनाहट से बैंक गए युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
थाना बसोनी क्षेत्र के गांव बगरैना निवासी 26 वर्षीय अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार अमन सोमवार सुबह 10 पिनाहट स्थित केनरा बैंक में पैसे निकालने गया था। इसके बाद उसने स्टेट बैंक के पास स्थित जन सेवा केंद्र से करीब 20 हजार रुपये निकाले और अपनी बाइक वहीं खड़ी कर कहीं चला गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की,