प्रयागराज: दैनिक जागरण कार्यालय के सामने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखबार की प्रतियां जलाकर किया विरोध
सिविल लाइंस क्षेत्र में आज सोमवार को करीब शाम 6:00 बजे के आसपास दैनिक जागरण कार्यालय के सामने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है।तथा इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अखबार की प्रति जलाकर समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध दर्ज किया गया।