मुरैना नगर: मुरैना में मतदाता सूची पर बड़ा मंथन, कलेक्टर की सख्त चेतावनी, कहा- गलती बर्दाश्त नहीं, हर नाम होगा जांच के दायरे में
मुरैना में नगरीय निकाय और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 को लेकर आज सोमवार शाम जिला स्तरीय बैठक हुई। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि सूची में किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं होगी। फोटोयुक्त सूची का प्रकाशन किया गया है। 15 से 25 मई तक नाम जोड़ने व सुधार की प्रक्रिया चलेगी। मतदान केंद्रों का पुनर्गठन भी किया गया है।