मेरठ के सरधना में गन्ने के खेत से मिले महिला के शव के
मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान शीबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शीबा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
दरअसल, 20 अगस्त को सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली-ज्वालागढ़ संपर्क मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर भी निशान पाए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।
पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं। इसके बाद मृतका के भाई जुनैद ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान अपनी बहन शीबा के रूप में की और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।जांच में पुलिस के सामने जो कहानी आई, उसने सभी को हैर
Mawana, Meerut | Aug 23, 2026