अवगत कराना है कि दिनांक 24.06.2026 को थाना माधौगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि चंद्र प्रकाश पुत्र राम शंकर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई द्वारा ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था जहां पर राहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बोचन पुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई भी पड़ोस में ही कमरा लेकर रह रहा था जोकि मृतक का रिश्तेदार है । लुधियाना में ही मृतक की पत्नी व राहुल के मध्य प्रेम प्रसंग हो गया । जिसके उपरांत मृतक चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव लखनपुर आ गया । इसके बाद मृतक की पत्नी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना माधौगंज पर राहुल उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा बयान में अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया व राहुल के साथ जाने के बात कहने लगी । इसी बात से आहत होकर चंद्र प्रकाश उपरोक्त ट्रक के सामने कूद गया जिसकी उसकी मृत्यु हो गई । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेत मोर्चरी भेजा गया । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम श्री राम सूरत सोनकर की बाइट । @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup
16 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026