नौगावां सादात: गांव मुंडा खेड़ा खादर में अवैध तमंचे से फायर करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
सोमवार सुबह 7:00 नौगांवा तहसील क्षेत्र में अवैध तमंचे से फाइल करते युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा खादर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है और उसके बाद में उसने इस तमंचे से खेत में फायर कर दिया वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी मामले की जांच में जुटी।