कँवल छपरा गांव में पानी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सिन्हा थाना क्षेत्र के कँवल छपरा गांव में काली मंदिर के समीप पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरबहादुर यादव (उम्र करीब 45 वर्ष), पिता स्वर्गीय बद्री यादव, निवासी कँवल छपरा, थाना सिन्हा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि काली मंदिर के पास पानी में डूबने के कारण वीरबहादुर यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर सिन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Arrah, Bhojpur | Sep 11, 2026