बांसवाड़ा: कंसारवाड़ा चौक स्थित कालिका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर गरबा रास की धूम
शहर के कंसारवाड़ा चौक स्थित कालिका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि कि एकम पर भक्ति और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। कंसारा समाज अध्यक्ष गोपाल कंसारा, सचिव हर्षित कंसारा और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कंसारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक अनुष्ठान और पंडित उमेश वैष्णव द्वारा माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया है।