कटकमदाग: नरसिंह स्थान मंदिर के समीप विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के प्रवास के दौरान हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज मंगलवार 1 बजे खपरियावां पंचायत स्थित नरसिंह स्थान मंदिर के समीप एक विशेष बैठक की। इस बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।