कटकमदाग: चौकीदार पद पर बहाली में पैसे मांगने की सूचना पर होगी कड़ी कार्रवाई
हजारीबाग़ जिले में चौकीदार के पद पर बहाली की प्रक्रिया में प्रतिभागियों से पैसे की मांग की सूचना पर जिला प्रशासन सख्त है। आज बुधवार 2 बजे डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि बहाली प्रक्रिया को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कहा जिला में चौकीदार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है।