कटकमदाग: हजारीबाग सांसद ने प्रोजेक्ट अधिकारी से बातचीत कर रैयत को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
हजारीबाग लोकसभा के माननीय सांसद मनीष जायसवाल आज शुक्रवार 3 बजे को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट पहुंचे और सेक्शन एक खदान के समीप पहुंच कर पीड़ित रैयत परमेश्वर महतो व उनके परिवार से मिले। जहां पिछले दिनों सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन द्वारा परमेश्वर महतो के घर व कृषि योग्य भूमि पर डोजरिंग किये गये मामले की जानकारी ली। यहां पूरा परिवार उनके सामने रोते बिलखते रहे।