कटकमदाग: गंभीरिया कांड में जंगल के पास पुलिस ने एक एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट
हजारीबाग पुलिस ने शनिवार 3 बजे पोस्ता खेती के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान डांटो टोला के गंभीरिया कांड जंगल के आसपास लगे पोस्ता की खेती को नष्ट किया. थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार के नेतृत्व में प्रभारी वनरक्षी श्रवण कुमार, सुबोध सिंह, सुधांशु सिंह सहित पुलिस बल के जवान ने छापामारी की. पोस्ता की खेती से संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।