राजगढ़: नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश
राजगढ़ में आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा शनिवार को प्रातः 9:00 बजे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि