घोड़ासहन: दुर्गा पूजा को लेकर घोड़ासहन में पुलिस और अंचल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर घोड़ासहन पुलिस एवं अंचल प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।