मुरैना नगर: मुरैना: वार्ड-20 के लोगों द्वारा ननि में तालाबंदी, अधिकारियों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करने के लिए दिया आवेदन
मुरैना नगर निगम के अधिकारियों ने आज कोतवाली थाने में आवेदन देकर जलकर विभाग कार्यालय में जबरन तालाबंदी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामला वार्ड-20 से जुड़ा है, जहां मंगलवार को लोगों ने जलकर शाखा में तालाबंदी की थी। शिकायत में पार्षद पुत्र और समर्थकों पर कार्यालय में हंगामा कर शासकीय कार्य बाधित करने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।