राजपुर: राजपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन दूबे का हुआ आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर
Rajpur, Buxar | Jun 3, 2026 राजपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन दूबे का बुधवार तड़के 62 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया। सिविल लाइन्स स्थित आवास पर हार्ट अटैक से उन्होंने अंतिम सांस ली। ददुरा गांव के मूल निवासी दूबे पूरी तरह स्वस्थ थे और सामाजिक - राजनीतिक रूप से सक्रिय थे। अचानक निधन की खबर से राजपुर सहित पूरे जिले में शोक छा गया।