धमदाहा: मीरगंज पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 15 लीटर अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।