मंझनपुर: पश्चिम कोडर में जातिसूचक गालियां, मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
पश्चिम कोडर निवासी राजेश सरोज, नाथन लाल सरोज और मिथिलेश सरोज ने बुधवार शाम लगभग 4 बजे पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।