इटावा: बसरेहर थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौतस्कर और गैंगस्टर जुनैद को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 11, 2026 उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बसरेहर पुलिस को शनिवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बिलंदा रजवाह बाईपास के पास से 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी मुरादाबाद निवासी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दोपहर 2 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजा गया।