सूरतगढ़: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग, सांसद और विधायक ने कलेक्टर से की मुलाकात
सूरतगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर सांसद कुलदीप इंदौरा व विधायक डूंगरराम गेदर ने गंगानगर में कलेक्टर डॉ. अमित यादव से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने 165 आरडी, कानोर व सरदारपुरा खर्था सहित गांवों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। यह जानकारी सोमवार दोपहर मिली।