बदलापुर: सिंगरामऊ पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा बरामद
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के आरोप में सचिन यादव निवासी ककरहिया, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 लीटर डीजल तथा 315 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।