बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर में भाजपा नेता की कार के दो पिछले पहिये खोलकर चोरों ने की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर में शिव मंदिर के समीप बिंदकी के मोहल्ला खजुहा चौराहे के समीप सम्राट सिनेमा मोड़ निवासी रजत गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बिंदकी की कार मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को खड़ी थी। रात को अज्ञात चोर कार के दो पिछला पहिया खोलकर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह 6 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की।