हाथरस: ज्वेलर्स की दुकान और बंद मकान में चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को ARTO ऑफिस के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान की क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान व बंद मकान में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान ARTO ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 950 ग्राम चांदी के आभूषण 1610 रुपए नगद बरामद हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।