डिंडौरी: वार्ड क्रमांक चार, मस्जिद मोहल्ला: घरों में पानी भरने से गृहस्थी बर्बाद, अनाज बांटा गया
डिंडौरी जिला मुख्यालय में जोरदार बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 4 मस्जिद मोहल्ला में जमकर घरों में पानी का भराव हो गया जिसके चलते अनाज सहित घर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया । कलेक्टर के निरीक्षण के उपरांत शुक्रवार रात 9:00 बजे जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया और प्रशासन हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रहा है ।