शामली: शामली में पुलिस और नार्कोटिक्स यूनिट ने ₹1 करोड़ 5 लाख की हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 1, 2026 शनिवार की शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली कोतवाली पुलिस व नार्कोटिक्स यूनिट सहारनपुर की संयुक्त कार्रवाई में कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुनशाद और कांधला के लोहरीपुर गांव निवासी मुनशाद चौहान नाम के 2 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से करीब 1 करोड़ 5 लाख अनुमानित कीमत की 525 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।