कौंच: विरगुवां बुजुर्ग गांव में तीन दिन से बिजली ठप, धान की फसल सूखने लगी, किसानों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 6, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम विरगुवां बुजुर्ग के किसानों ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर बताया कि 20 मई को आए आंधी-तूफान में बिजली के पोल टूट गए थे, जिसके बाद से खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत और ऑनलाइन आवेदन के बावजूद विभाग ने नए पोल नहीं लगवाए। बिजली न मिलने से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं।