धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा गांव में बहन के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित विपिन ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार शाम आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।