शामली: लव्वा दाउदपुर में 25 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, सीओ कैराना ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Aug 1, 2026 शनिवार की सुबह शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में 25 वर्षीय विवाहिता ममता की लाश ससुराल में मिली थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।