शाहजहांपुर: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को रवाना किया
शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सबसे आगे स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जबकि उनके पीछे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंची,