बदायूं: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित होगा स्वीप कंट्रोल रूम, डीईओ ने मतदाता जागरूकता रैली का किया अवलोकन
Budaun, Budaun | Mar 27, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदान संबंधी जानकारी देने के लिए स्वीप कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जा रहा है।