विभूतिपुर: विभूतिपुर क्षेत्र के नरहन एवं बोरिया में संभावित अग्निकांड से सुरक्षा व बचाव हेतु लोगों को किया जा रहा जागरूक
क्षेत्र में बढ़ रहे भीषण अग्निकांड को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव हेतु अग्निशमन टीम विभूतिपुर थाना के अग्निक चालक सद्दाम हुसैन,अपसाना खातून, रामसागर यादव के द्वारा मॉक ड्रिल गुरुवार को नरहन वार्ड 2 के एक निजी शिक्षण संस्थान एवं ग्राम बोरिया वार्ड 9 ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मॉक ड्रिल व पर्चा वितरण कर लोगों को जागरूक किया।