विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 10 में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जलकर खाक
कल्याणपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते पछुआ हवा के साथ आग विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय बोरिंग के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक, पांच घर शिव शंकर दास, राम शंकर दास, राजेश दास, रामाश्रय दास एवं संतोष कुमार का घर जलकर राख हो गया।