विभूतिपुर: विभूतिपुर के गंगौली मंदा वार्ड 2 में लगी आग, दो फूस का घर जलकर राख
गंगौली मंदा वार्ड 2 में गुरुवार को चुल्हा पर खाना बनाने के क्रम में आग लग गई। जब तक लोग शोर मचाते और ग्रामीण बचाव कार्य में जुटते तब तक दो फूस के घर जल गए। जबकि, एक घर आंशिक रुप से जल गए। बताया जाता है कि घटना में गांव में गांव के हीं रामबाबू महतो और अनिल महतो के घर पूर्णत: जल गए। वहीं सुरेश महतो के घर आंशिक रुप से जल गए।