विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने महमदपुर सकरा में अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महमदपुर सकड़ा वार्ड 13 स्थित दुर्गास्थान के समीप से 11 बोतल और 12 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। शराब धंधेबाज रामोतार दास का पुत्र सुधीर कुमार है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि आरोपित के पास दो झोला से बरामद अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 5.500 लीटर है।