विभूतिपुर: विभूतिपुर के जनता जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग में संभावित आगजनी से बचाव व सुरक्षा विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन
जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग के सभागार में बुधवार को संभावित आगजनी से बचाव व सुरक्षा विषयक कार्यशाला जिला रिसॉर्स पर्सन आपदा समस्तीपुर मोहम्मद गुलाम कादिर के देखरेख में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी विभूतिपुर रंधीर रमन के द्वारा किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते अग्निकांड को हम छोटे-छोटे उपाय एवं सावधानी से कम कर सकते हैं।