बूंदी: स्कूटी चोरी के प्रकरण में मुलजिम चिराग सामरिया को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी की बरामद
Bundi, Bundi | Dec 15, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलोर रोड होटल के बाहर से चोरी हुई स्कूटी के प्रकरण में सदर थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चिराग सामरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।